गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

चाय

अक्सर स्त्रियों को पसंद होती है चाय 
दिख जाते है उनके हाथ में कप 
घर आने वालों से जरूर पूछती.. चाय 
चाय लगती उन्हें अपनी सी 
सपनों का जला चूल्हा 
संस्कारों की पत्ती 
वाणी की मिठास 
आत्मसमान की अदरक 
देह सी कुटी इलाइची 
ससुराल नामक दूध में घुल 
भुला देती अपना अस्तित्व 
शायद इसलिए ही
जब तब दिख जाती हैं औरतें
हाथ में लिए गर्मागर्म चाय का कप 
शायद उड़ती भाप संग 
फूंक से उड़ाती अपनी आहें। 
#priyavachhani 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें